गुरुवार, 10 सितंबर 202612:16:54 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

जमीन खोदी तो मिला एक शव : उमरिया में लापता युवक का शव जमीन में दफन मिला, हत्या की आशंका से सनसनी

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Sep 10, 2026
10:57 AM
उमरिया में लापता युवक का शव जमीन में दफन मिला, हत्या की आशंका से सनसनी

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक लापता युवक का शव जमीन में दफन मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरघरा से 5 सितंबर से लापता 30 वर्षीय गो चरण सिंह का शव 9 सितंबर को नदी किनारे जमीन में दफन हालत में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया।

चरवाहे को आई तेज दुर्गंध, पुलिस को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, नदी किनारे से गुजर रहे एक चरवाहे को किसी स्थान से तेज दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थान की जांच शुरू की। जमीन खुदवाने पर अंदर से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान गो चरण सिंह के रूप में होने के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि गो चरण सिंह 5 सितंबर से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

जमीन में दफन शव मिलने से उठे सवाल

लापता होने के चार दिन बाद युवक का शव इस तरह जमीन में दफन मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने और वारदात के बाद शव को जमीन में दफन करने का आरोप लगाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ मामले की जांच में जुटी है। हत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें