शनिवार, 24 अक्टूबर 202606:22:20 PM
Download App
Home/देश

गुजरात सड़क हादसे में 5 की दर्दनाक मौत : आणंद में बस-ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर, कई घायल, एक्सप्रेसवे पर मची अफरा-तफरी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 30, 2026
08:06 AM
आणंद में बस-ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर, कई घायल, एक्सप्रेसवे पर मची अफरा-तफरी

आणंद। गुजरात के आणंद जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां के अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में जहां पांच यात्रियों की मौत हो गई है। कई घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहां शवों को अपने कब्जे में लिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा आणंद और नडियाद के बीच बोरियावी के पास हुआ। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ओवरटेकिंग के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, बस एक्सप्रेसवे पर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार यात्रियों के अनुसार, हादसे के समय कई यात्री खाना खाने के बाद सो रहे थे। घायल यात्री गणेश जाधव ने बताया कि वे खाना खाने के बाद बस में सो गए थे और अचानक दुर्घटना हो गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले एक यात्री ने तोड़ा दम

नडियाद सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डीआर पटेल के मुताबिक, बस सूरत से नाथद्वारा जा रही थी। हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौत रास्ते में ही हो गई थी।

दुर्घटना में घायल पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार शव आणंद जनरल अस्पताल और एक शव नडियाद सिविल अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों के राजस्थान के निवासी होने की बात सामने आई है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें