शनिवार, 24 अक्टूबर 202612:54:01 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

टी-20 सीरीज : तिलक-नीतीश ने कीवियों के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, नहीं चला वैभव का बल्ला

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 24, 2026
11:12 AM
तिलक-नीतीश ने कीवियों के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, नहीं चला वैभव का बल्ला

क्राइस्टचर्च। भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 4 विकेट से रौंद दिया। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी रहे। दूसरे मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

दोनों ने सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर नाबाद 69 रन जोड़े। तिलक ने 6 चैके और 1 छक्के की मदद से 26 गेंदों पर 51’ रन बनाए। वहीं नीतीश ने 200 की स्ट्राइक रेट से नॉटआउट 26 रनों का योगदान दिया। यहां पर बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत तो ठीक रही, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। सैमसन 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक ने 21 गेंदों में 27 रन बनाए। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ गई। वैभव सूर्यवंशी केवल 4 रन बना सके। कप्तान श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अक्षर पटेल ने 11 रन बनाए।

इसके बाद नमन धीर ने 17 गेंदों में 31 रन बनाकर मुकाबले में भारत की उम्मीदें कायम रखीं। नमन धीर के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने जड़े अर्धशतक

इससे पहले न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और टिम सीफर्ट 7, डेरिल मिचेल 6 तथा फिन एलन 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा संभाला। दोनों ने चैथे विकेट के लिए 116 रन की शानदार साझेदारी की। जैकब्स ने 46 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि फिलिप्स ने 43 गेंदों पर 70 रन की आतिशी पारी खेली।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें