सोमवार, 1 जून 202606:26:16 PM
Download App
Home/देश

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची चर्चित फिल्मी हस्तियां : देखने को आस्था-श्रद्धा का अनूठा संगम, भोले का दिव्य दर्शन कर हुए भाव विभोर

admin

admin

Jun 01, 2026
05:58 AM
देखने को आस्था-श्रद्धा का अनूठा संगम, भोले का दिव्य दर्शन कर हुए भाव विभोर

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर आयोजित भस्म आरती में आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रातःकालीन आरती में टीवी और फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेता जय भानुशाली, अभिनेत्री आरती सिंह तथा फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश-दुनिया के कल्याण की कामना की।

मधुर भंडारकर बोले- यहां मिलती है अद्भुत शांति

भस्म आरती के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मधुर भंडारकर ने मंदिर की व्यवस्थाओं और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर से उनका वर्षों पुराना जुड़ाव है और वे पिछले दो दशकों से लगातार यहां आते रहे हैं। उनके अनुसार भस्म आरती में शामिल होने पर जो आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति प्राप्त होती है, उसे शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने परिवार, मित्रों और आगामी परियोजनाओं की सफलता के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर बार उज्जैन आने पर उन्हें शहर और मंदिर परिसर में सकारात्मक बदलाव दिखाई देते हैं। निर्देशक ने अपनी आगामी फिल्म ज्ीम ॅपअमे का भी उल्लेख करते हुए बताया कि इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य जारी है।

आरती सिंह की मनोकामना हुई पूरी

अभिनेत्री आरती सिंह ने कहा कि वे पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुकी थीं, लेकिन उस समय भस्म आरती में शामिल नहीं हो पाई थीं। इस बार उनकी यह इच्छा पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि आरती के दौरान जो आध्यात्मिक अनुभूति हुई, उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उनके अनुसार मंदिर परिसर में महसूस होने वाली ऊर्जा अत्यंत विशेष और अद्वितीय है।

आरती सिंह ने कहा कि वे इंदौर में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आई थीं, लेकिन उन्हें लगा जैसे बाबा महाकाल ने स्वयं उन्हें अपने दरबार में बुलाया हो। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं पर बाबा की कृपा बनी रहने की कामना की।

जय भानुशाली ने बताया दिव्य अनुभव

अभिनेता जय भानुशाली ने भी भस्म आरती को जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों से उनके परिवार और मित्र महाकाल मंदिर आते रहे हैं और वे भी इस पावन अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे। भस्म आरती में शामिल होने के बाद उन्हें एक अलग प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक संतोष का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार से वे नई शक्ति और आशीर्वाद लेकर लौट रहे हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें