बुधवार, 4 नवंबर 202610:16:04 AM
Download App
Home/देश

बॉलीवुड सितारों पर मंडराया वसूली का खतरा : तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी बिश्नोई गैं के नाम पर मांगे करोड़ों

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 04, 2026
07:46 AM
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी बिश्नोई गैं के नाम पर मांगे करोड़ों

मुंबई। बालीवुड अभिनेताओं को लगातार फिरौती देने की धमकियां मिल रही है। मंगलवार को तुषार कपूर को 5 करोड़ की फिरौती देने का आडियो संदेश भेजा गया था। इसके एक दिन बाद यानि बुधवार को अब आयुष्मान खुराना को धमकी भरा आॅडियो क्लिप भेजा गया है। संदेश भेजने वाला लाॅरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। उसने आयुष्मान खुराना से करोड़ों रुपए की मांग की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ऑडियो क्लिप में दी धमकी, गैंग से जुड़े होने का दावा

सूत्रों के मुताबिक, आयुष्मान खुराना को भेजे गए ऑडियो में एक व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। उसने अभिनेता से बड़ी रकम की मांग की है। हालांकि, ऑडियो में अपनी पहचान बताने वाले व्यक्ति का दावा सही है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस इस ऑडियो की तकनीकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि नई रिकॉर्डिंग का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद संबंधित आरोपियों के पुराने ऑडियो सैंपल से कराया जा रहा है, ताकि भेजने वाले की पहचान हो सके।

तुषार कपूर से भी मांगे गए थे 5 करोड़

आयुष्मान खुराना से जुड़ा मामला सामने आने से पहले अभिनेता तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मिलने की खबर आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर बताया था और अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। तुषार कपूर ने मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी थी। पुलिस इस मामले में भी ऑडियो भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी चिंता

बॉलीवुड में धमकी और रंगदारी के मामलों को लेकर चर्चा उस समय तेज हुई, जब 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। घटना के समय टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे। इस हमले में अभिनेता सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे।

शुरुआत में मुंबई पुलिस ने मामले की जांच की, जिसके बाद इसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की धाराएं भी जोड़ी थीं। 2 नवंबर तक इस मामले में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई थी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें