भारत की धरती पर पहुंचे शी जिनपिंग : पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ विमान, ब्रिक्स सम्मेलन से पहले मोदी से मुलाकात पर गड़ी नजरें

नई दिल्ली। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ गए हैं। उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। वे गवलान घाट पर हुई झड़प के बाद पहली बार भारत दौरे पर आए हैं। उनके इस दौरे को संबंधों को सामान्य और स्थिर बनाने की दिशा में काफी अहम माना जा रहा है। शी जिनपिंग प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे हैं। सम्मेलन से इतर शी जिनपिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी
मोदी-शी मुलाकात पर रहेंगी निगाहें
हाल ही में बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच संक्षिप्त बातचीत हुई थी। अब नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच विस्तृत द्विपक्षीय बैठक की संभावना जताई जा रही है।

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने भी संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच शीर्ष नेतृत्व स्तर की बैठक की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि चीन दोनों नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन को लागू करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।
ब्रिक्स मंच पर वैश्विक मुद्दों पर मंथन
शी जिनपिंग की मौजूदगी से ब्रिक्स सम्मेलन में भारत-चीन संबंधों के अलावा वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है। सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग मजबूत करने, बहुपक्षीय व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।
ऐसे में शी जिनपिंग का सात साल बाद भारत आना सिर्फ ब्रिक्स सम्मेलन तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे भारत-चीन संबंधों में नई कूटनीतिक दिशा तय करने के संभावित अवसर के तौर पर भी देखा जा रहा है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
