मंगलवार, 21 अप्रैल 202608:02:32 PM
Download App
Home/देश

'टप्पेबाज' गैंग का पर्दाफाश : सफर के दौरान रहें सावधान, वरना मदद करना भी पड़ सकता है भारी

अभिलाषा कनाडे

अभिलाषा कनाडे

Apr 21, 2026
11:52 AM
सफर के दौरान रहें सावधान, वरना मदद करना भी पड़ सकता है भारी

भोपाल जीआरपी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 'टप्पेबाज' गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस अंतरराज्जीय साइबर ठग गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग यात्रियों को नकली नोटों का लालच देकर ठगी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से नगद रुपए, कार और मोबाइल फोन भी बरामद हुए है।

सफर के दौरान यात्रियों को बनाते थे शिकार

17 अप्रैल 2026 को आर्मी में पदस्थ अमर सिंह ने रेलवे स्टेशन से अपना मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल को वह उद्योग नगरी एक्सप्रेस से पुणे जाने के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचे थे इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर कुछ अंजान लोगों ने उनका मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। वही दूसरे दिन फरियादी के उकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्टेशन पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें कुछ संदिग्ध युवक फरियादी की रैकी करते नजर आए। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने गिरोह के सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 रैकी कर बनाते थे शिकार

 जीआरपी टीआई जहीर खान ने बताया कि ये गिरोह कागज के टुकड़ों को रुमाल में लपेटकर नोटों की 'नकली गड्डी' तैयार करते थे। और फिर भोले-भाले लोगों से इन पैसों को अकाउंट में डलवाने की मदद मांगते थे। इस काम के बदले वह ज्यादा कैश देने का लालच देते थे जिससे कई लोग इनके लालच के जाल में फंस जाते थे। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, ये शातिर उसका मोबाइल और एटीएम कार्ड पार कर चुके होते थे और तुरंत खाते से पैसे निकाल लेते थे।

 बिहार के रहने वाले है गिरोह के सदस्य

 गिरोह के सभी आरोपी बिहार के रहने वाले है और दिल्ली में काम की तलाश कर रहे थे। इसी के चलते ये सभी अपराध की दुनिया से जुड़ गए। बता दे कि यह गिरोह देश भर के रेलवे स्टेशनों पर रैकी कर यात्रियों को अपना शिकार बनाता था। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है और ये बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे।

 कई रेलवे स्टेशनों को बना चुके है निशाना

आरोपियों ने इंदौर में भी करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी करना कबूल किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुछ आरोपियों पर दिल्ली, गाजियाबाद और मथुरा में पहले से ही चोरी, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी दिल्ली से कार में भोपाल आए थे और भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों को अपना ठिकाना बनाते थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पुछताछ जारी है जिसमें और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

अभिलाषा कनाडे
Written By

अभिलाषा कनाडे

खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें