रविवार, 19 अप्रैल 202601:01:33 PM
Download App
Home/देश

TV27 News ‘संकल्प 2026 : देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य आयोजन का साक्षी बनेगा भोपाल, नौजवानों के साथ होगा वीर जवानों का सम्मान

admin

admin

Apr 09, 2026
05:44 AM
देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य आयोजन का साक्षी बनेगा भोपाल,  नौजवानों के साथ होगा वीर जवानों का सम्मान

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। TV27 News की पहल ‘संकल्प 2026’ के तहत 8 मई 2026 को रवींद्र भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना और युवाओं में देशभक्ति और सेवा भावना का संचार करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। जहां वे प्रदेश से जुड़े भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के सेवानिवृत्त जवानों और अधिकारियों को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा एक विशेष स्मारिका (Souvenir) का विमोचन भी किया जाएगा। संकल्प 2026’ का उद्देश्य समाज में राष्ट्रसेवा और सम्मान की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर देशभक्ति और युवा जागरूकता का विशेष माहौल देखने को मिलेगा, जिसमें एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

इन्हें किया जाएगा सम्मानित

रवीन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में जवानों, अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्वर्गीय ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, स्वर्गीय मेजर अजय कुमार, स्वर्गीय सिपाही करण वीर सिंह, स्वर्गीय कर्नल अरविंद निगम, स्वर्गीय एयर वाइस मार्शल आदित्य विक्रम पेठिया, मेजर जनरल एके वर्मा (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल टीपएस रावत (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल पीएन त्रिपाठी (सेवानिवृत्त), एयर कमोडोर आशुतोष चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त), ब्रिगेडियर एसबी सिंह (सेवानिवृत्त), ब्रिगेडियर अरुण नायर (सेवानिवृत्त), कर्नल बीबी वत्स (सेवानिवृत्त), कर्नल केपी सिंह (सेवानिवृत्त), कर्नल शैलेश गौर (सेवानिवृत्त), कर्नल मुकेश कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त) हवलदार धर्मेंद्र कुमार (सेवानिवृत्त), लांस नायक बद्री लाल (सेवानिवृत्त) शामिल हैं।

फरवरी-मार्च में आयोजित हुए थे कार्यक्रम

यहां पर बता दें कि फरवरी और मार्च 2026 के महीनों में, टीवी27 न्यूज ने संकल्प 2026 पहल के तहत भोपाल के विभिन्न कॉलेजों- जैसे एलएनसीटी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज, टीआईटी कॉलेज, ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, ओरिएंटल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, एलएनसीटी एमबीए कॉलेज, ओरिएंटल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट और सरोजिनी नायडू कॉलेजकृमें विभिन्न देशभक्ति विषयों पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया था। इस निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी इसी कार्यक्रम में की जाएगी और मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें