बहुरूपियों जैसा ड्रामा कर रहा विपक्ष : भाजपा विधायक रामेश्वर का इंडी गठबंधन पर तीखा वार, कहा- लोकतंत्र का मजाक बनाना बंद करें

भोपाल। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने विपक्षी इंडी गठबंधन और कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग व मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ चलाए जा रहे तथाकथित पब्लिक इंपीचमेंट पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष के इस कदम को महज नौटंकी और लोकतंत्र का मजाक करार दिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र का उपहास उड़ाना बंद करना चाहिए।
संविधान और निर्वाचन प्रक्रिया का दिया हवाला
भाजपा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा रचित संविधान के तहत देश में निर्वाचन की एक तय और पारदर्शी प्रक्रिया है। संविधान के तहत चुनी गई लोकसभा और राज्यसभा ही देश की सर्वोच्च संस्थाएं हैं, जहां जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि देश के भविष्य और दीर्घकालिक योजनाओं का निर्माण करते हैं।
विपक्ष की मंशा पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल
विपक्ष के रुख पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके गठबंधन के सहयोगी यह भली-भांति समझ चुके हैं कि वे अब जीवन में कभी चुनाव जीतकर सत्ता में नहीं आ सकते। न तो उनका कोई नेता गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, रेल मंत्री या सूचना प्रसारण मंत्री बन पाएगा और न ही लोकसभा अध्यक्ष या उपराष्ट्रपति जैसे पदों पर बैठ सकेगा। इसी हताशा और निराशा के चलते विपक्ष ने बहरूपियों जैसा ड्रामा करना शुरू कर दिया है।
जनता विपक्ष की राजनीति समझ चुकी हैः शर्मा
देश की जनता समझ चुकी है कि विपक्ष के किसी भी मुद्दे में कोई दम नहीं बचा है। विपक्ष केवल ड्रामेबाजी करके जनता को भ्रमित करने की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि देश ने 50-55 साल तक कांग्रेस के नेतृत्व का दौर देखा है कि कैसे देश को मुसीबतों और नुकसान का सामना करना पड़ा।
अब जनता सब जान चुकी है, इसलिए विपक्ष के इस ड्रामे से कुछ हासिल होने वाला नहीं हैय जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों का सदन ही बाबा साहेब के संविधान के तहत हर निर्णय लेने के लिए पूरी तरह अधिकृत है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
