सोमवार, 9 नवंबर 202603:51:41 PM
Download App
Home/देश

कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी : खड़गे के बयान पर भड़के भाजपा विधायक शर्मा, कहा- आपके कहने से दीपावली नहीं होगी खराब

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 09, 2026
10:04 AM
खड़गे के बयान पर भड़के भाजपा विधायक शर्मा, कहा- आपके कहने से दीपावली नहीं होगी खराब

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दीपावली और ईद को लेकर दिए गए बयान पर सियासी गरमा गई है। भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। भोपाल के हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए खड़गे के बयान कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस पर सनातन को अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी हुई है। वह दीपावली जैसे महापर्व, मा लक्ष्मी की आराधना, भारतीय संस्कृति और समृद्धि के प्रतीक त्योहार को भूल चुकी है।

विधायक शर्मा ने खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा, खड़गे जी, आपके ईद कहने से हमारी दीपावली खराब नहीं होगी। हमारी दीपावली की आतिशबाजी और मिठाइयां समाज में मिठास ही घोलेंगी। उन्होंने रामायण की चैपाई जाको प्रभु दारुण दुख देई, ताकि मति पहले हर लेई का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का भविष्य अब चार से छह साल का ही रह गया है और इसके बाद पार्टी समाप्त हो जाएगी।

सनातन संस्कृति का पर्व मनाते रहेंगे लोग

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत में दीपावली, रामनवमी, जन्माष्टमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती जैसे सभी धर्मों और परंपराओं से जुड़े पर्व मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सनातन संस्कृति की भूमि है और कांग्रेस चाहे जितने कटाक्ष कर ले, दीपावली सहित भारतीय संस्कृति के पर्व हमेशा हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते रहेंगे।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में एक अबोध बालकश् के प्रभाव के चलते मुस्लिम पक्ष हावी हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पहले ही कांग्रेस कमजोर हुई और अब पार्टी के अनुभवी नेताओं की सोच पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। शर्मा के मुताबिक, यही वजह है कि वरिष्ठ नेता भी दीपावली के अवसर पर ईद जैसी बातें कर रहे हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें