सोमवार, 9 नवंबर 202604:02:03 PM
Download App
Home/देश

कैंसर दवाओं की कीमतों भारी कटौती : नई दरें प्रभावी, मरीजों के लिए राहतभरी खबर, 679 ब्रांड की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा की कमी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 09, 2026
10:17 AM
नई दरें प्रभावी, मरीजों के लिए राहतभरी खबर,  679 ब्रांड की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा की कमी

नई दिल्ली। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केन्द्र सरकार ने 137 कैसंर रोधी दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। इतना ही 600 ब्रांड की कीमतों में तो आधे से अधिक की कटौती कर दी गई है। नई दरे सोमवार से लागू हो गई है। इस फैसले से कैंसर के लंबे इलाज के दौरान दवाओं पर होने वाला आर्थिक बोझ कम होने और मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दावा किया गया है कि उपभोक्ताओं को सालाना करीब 3,540.38 करोड़ रुपये की बचत होगी।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर रोधी 137 दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की है। यह निर्णय 17 अक्टूबर 2026 को विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया। एनपीपीए के मुताबिक, 8 नवंबर 2026 तक 85 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं से जुड़े 1,364 फॉर्मूलेशन की संशोधित एमआरपी की जानकारी उपलब्ध कराई है। इनमें 679 ब्रांड की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की कटौती हुई है। सबसे अधिक कीमत में कमी 96.45 प्रतिशत दर्ज की गई है।

केमिस्ट और अस्पताल नहीं वसूल सकेंगे ज्यादा कीमत

एनपीपीए ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे दवा खरीदते समय पैकेट पर छपी नई एमआरपी जरूर जांचें। दवाओं की सही कीमत फार्मा सही दाम मोबाइल ऐप और एनपीपीए की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि कोई भी केमिस्ट या अस्पताल की फार्मेसी संशोधित एमआरपी से अधिक कीमत नहीं वसूल सकती। ऐसा करना नियमों का उल्लंघन होगा।

ज्यादा कीमत वसूलने पर यहां करें शिकायत

यदि कोई दुकानदार या अस्पताल निर्धारित कीमत से अधिक पैसे मांगता है, तो उपभोक्ता फार्मा जन समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा एनपीपीए की हेल्पलाइन 1800-111-255 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें