दीपावली पर भोपाल में खूनी वारदात : पटाखे फोड़ने से मना करने पर युवक की हत्या, आरोपियों ने मां को भी लहूलुहान

भोपाल। राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र पटाखे फोड़ने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया है। दीपावली की रात पटाखे फोड़ने से नाराज आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली है। मृतक युवक का नाम अनिकेत बताया जा रहा है। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की मां पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला उसे घायल कर दिया है। घटना इब्राहिमगंज इलाके की है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के घर पास बनी नाली पर पटाखे फोड़ रहे थे। जिसका उसके घर पर जा रहा था। अनिकेत की मां के मना करने पर युवक भड़क गए और उससे बदसलूकी करने लगे। मां को बचाने पहुंचे अनिकेत पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। उसकी जांघ और कमर पर चाकू से दो वार किए गए। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती अनिकेत की सोमवार तड़के 5 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बीच-बचाव करने गई मांग पर आरोपियों ने तीन वार किए, जिससे वह घायल हो गई। घटना की बाद चीख-पुकार मच गई।
घटना से जुड़े वीडियो आए सामने
घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में युवकों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे में लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति नजर आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही हनुमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नाली और कीचड़ में पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद
अनिकेत के भाई अभिषेक ने बताया कि आरोपी घर के सामने नाली और कीचड़ में पटाखे फोड़ रहे थे। इससे गंदगी और कीचड़ के छींटे घर की दीवारों पर पड़ रहे थे। यह देखकर मां सुनीता ने युवकों को टोका और घर से कुछ दूरी पर जाकर पटाखे फोड़ने के लिए कहा। इस बात पर युवकों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।
अभिषेक के मुताबिक, मां के साथ अभद्रता होते देख अनिकेत ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने सुनीता पर चाकू से तीन वार कर दिए। मां को बचाने के लिए अनिकेत बीच में आया तो उस पर भी हमला कर दिया।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
