सोमवार, 2 नवंबर 202608:01:31 PM
Download App
Home/देश

लोकतंत्र के लिए खतरा राहुल-कांग्रेस : भाजपा सांसद ने साधा निशाना, विपक्ष को बताया विदेशी ताकतों का खिलौना

admin

admin

Nov 02, 2026
11:20 AM
भाजपा सांसद ने साधा निशाना, विपक्ष को बताया विदेशी ताकतों का खिलौना

भुवनेश्वर। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया जब आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन विपक्ष को देश की तरक्की और बढ़ता आत्मगौरव रास नहीं आ रहा है।

दुनिया में उथल-पुथल, भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले देशों में शामिल है। उन्होंने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत ने गरीबी कम करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2011-12 में देश की 27 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे थी, जबकि अब यह आंकड़ा घटकर 2.5 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रक्षा उत्पादन और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भारत की प्रगति दुनिया की कई शक्तियों को पसंद नहीं आ रही है।

राहुल गांधी को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष कुछ ऐसी शक्तियों के हाथों का खिलौना बनता दिखाई दे रहा है, जिन्हें भारत की तरक्की पसंद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। त्रिवेदी ने कहा कि आज देश के लोकतंत्र के सामने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीति एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

कई राज्यों में कांग्रेस की राजनीतिक जमीन पर उठाए सवाल

भाजपा सांसद ने कहा, 1995 से गुजरात से कांग्रेस गायब है, 1990 से यूपी-बिहार से कांग्रेस गायब है, 1977 से बंगाल से गायब है, और 1967 से कांग्रेस तमिलनाडु से बाहर है। त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम से 30 वर्षों से कांग्रेस गायब है। इसीलिए ये लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। केरल में उनकी (राहुल गांधी) सरकार है और केरल के गृह मंत्री बोल चुके हैं कि एसआईआर से उन्हें लाभ हुआ है। कांग्रेस से सवाल है कि जहां उनकी सरकारें (केरल और कर्नाटक) हैं, वे लोग सही बोल रहे हैं या आप सही बोल रहे हैं।

एसआईआर और मतदाता सूची पर राहुल गांधी को घेरा

भाजपा सांसद ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने मतदाता सूची में मृत मतदाताओं, दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके लोगों और दोहरी प्रविष्टियों का हवाला देते हुए कहा कि इन कारणों से मतदाता सूची में संशोधन जरूरी है। उन्होंने केरल और कर्नाटक का उल्लेख करते हुए कांग्रेस से सवाल किया कि जिन राज्यों में उसकी सरकारें हैं, वहां के नेताओं की राय सही है या राहुल गांधी के आरोप?

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें