‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान : भोपाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नड्डा-मोहन यादव की अगुवाई में निकलेगी विशाल पदयात्रा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आयोजित की जा रही है। पदयात्रा टीटी नगर प्लेटिनम प्लाजा के अटल पथ से शुरू होकर रोशनपुरा तक निकलने वाली इस पदयात्रा में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित प्रदेश सरकार के मंत्री पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पदयात्रा में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का भी दावा किया गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
पदयात्रा के रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों और अलग-अलग वर्गों की ओर से स्वागत मंच बनाए जाने की तैयारी भी की गई है। वहीं कार्यक्रम भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भदभदा चैराहा, जवाहर चैक, माता मंदिर, रोशनपुरा और पॉलिटेक्निक चैराहे सहित आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
जाम और ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए कुछ स्कूलों ने बुधवार को अवकाश घोषित किया है। प्रशासन की ओर से लोगों को प्रभावित मार्गों पर जाने से पहले यातायात व्यवस्था की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
विदिशा-रायसेन से आने वाली बसें: पटेल नगर, खजूरी कलां तिराहा, पिपलानी रोड, महात्मा गांधी चैराहा, चेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस और लिंक रोड-1 होते हुए अपेक्स बैंक व टीटी क्रॉस से टीटी नगर स्टेडियम के पास यात्रियों को उतारेंगी। पार्किंग एलएलए रेस्ट हाउस परिसर में होगी।
नर्मदापुरम-मंडीदीप-मिसरोद से आने वाली बसेंरू नर्मदापुरम रोड, सावरकर सेतु, गणेश मंदिर, मानसरोवर तिराहा, लिंक रोड-2, अर्जुन नगर, सेकंड स्टॉप और तुलसी नगर होकर अटल पथ के पास यात्रियों को उतारेंगी। पार्किंग तुलसी नगर स्थित अंबेडकर पार्क के पास होगी
सीहोर-रातीबड़-नीलबड़ से आने वाली बसें: रातीबड़, नीलबड़, साखी ढाबा तिराहा, भदभदा और भारत माता चैराहा होते हुए जवाहर चैक पर यात्रियों को उतारेंगी। पार्किंग मॉडल स्कूल में होगी।
मुबारकपुर बायपास से आने वाली बसें: मुबारकपुरा, गांधीनगर, लालघाटी, वीआईपी रोड, पॉलिटेकनिक, बाणगंगा और रंगमहल होते हुए कमला नेहरू स्कूल सेंटर पॉइंट पर यात्रियों को उतारेंगी पार्किंग टीटी नगर दशहरा मैदान के आसपास होगी।
पुराने शहर से आने वाली बसें: भारत टॉकीज, लिली चैराहा, कंट्रोल रूम, गांधी पार्क और रोशनपुरा होते हुए टीटी नगर स्टेडियम के पास यात्रियों को उतारेंगी। पार्किंग लाल परेड मैदान, रविंद्र भवन और खटलापुरा रोड पर होगी
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
