मंगलवार, 20 अक्टूबर 202610:39:17 PM
Download App
Home/देश

अब मथुरा-वृंदावन में मुस्कुराएंगे कृष्ण : कोलार में रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का ऐलान, बोले-PM मोदी कर रहे सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना

admin

admin

Oct 20, 2026
05:36 PM
कोलार में रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का ऐलान, बोले-PM मोदी कर रहे सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना

भोपाल। विजयादशमी के पर्व पर भोपाल के कोलार में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सनातन संस्कृति, भगवान श्रीराम के आदर्शों और देश की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में विजयादशमी पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने रिश्तों का महत्व समझाया और अपने आचरण से लोगों को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना का कार्य कर रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम विराजमान हैं और आने वाले समय में मथुरा-वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण भी मुस्कुराएंगे।

भगवान श्रीराम के आदर्शों से मिलती है प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में विजयादशमी पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्य और रिश्तों के सम्मान का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और सनातन परंपराओं के प्रति दुनिया में सम्मान बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि विश्व के 200 देश भारत को सम्मान की नजर से देखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ सांसद वी.डी. शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय, महामंत्री राहुल कोठारी, भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से विजयादशमी के पर्व पर भगवान श्रीराम के आदर्शों और सांस्कृतिक परंपराओं का संदेश दिया गया।

कलाकारों की सराहना, राम दरबार की आरती उतारी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली बेटियों और अन्य कलाकारों की सराहना की। उन्होंने भगवान श्रीराम, सीतामाता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। आयोजन में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें