रविवार, 17 मई 202605:52:20 AM
Download App
Home/देश

देवास पटाखा फैक्ट्री हादसा: : मुख्यमंत्री का सख्त एक्शन, तीन अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर गिरी गाज

admin

admin

May 16, 2026
03:52 PM
मुख्यमंत्री का सख्त एक्शन, तीन अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर गिरी गाज

भोपाल। देवास जिले में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसडीएम संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार रवि शर्मा और एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में एसडीएम संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा को देवास कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है, जबकि एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि इस गंभीर हादसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया है कि घटना के सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

इन पर गिरी गाज

संभागायुक्त के आदेश के मुताबिक, एसडीएम संजीव सक्सेना और टप्पा चिडावद, तहसील टोंकखुर्द के नायब तहसीलदार रवि शर्मा द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता बरती गई। इसके कारण यह घटना हुई। उनका यह कृत्य अनुशासनहीनता और कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। वहीं, गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि 14 मई को देवास की तहसील टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण कुछ लोगों की मौत हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे ने समय-समय पर शासन स्तर से जारी निर्देशों के आधार पर उक्त फैक्ट्री के संचालन का निरीक्षण नहीं किया। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भी प्रेषित नहीं किया। यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीन आचरण है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

भीषण विस्फोट में गई थी लोगों की जान

गौरतलब है कि, देवास जिले में 14 मई को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया था। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की थी। उन्होंने एक ओर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल जाने के निर्देश दिए थे, तो दूसरी ओर, हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए थे। उन्होंने कहा है कि इस घटना के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें