रविवार, 17 मई 202607:14:04 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव आज लेंगे अहम बैठकें : भीषण गर्मी से तप रहा मध्यप्रदेश,भोपाल मे ट्विशा मौत मामले की जांच तेज

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 17, 2026
05:23 AM
भीषण गर्मी से तप रहा मध्यप्रदेश,भोपाल मे ट्विशा मौत मामले की जांच तेज

मोहन यादव की मौजूदगी में आज राजधानी भोपाल में प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। एक ओर ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में SIT गठित कर जांच शुरू कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की आज अहम बैठकें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे समत्व भवन में आयोजित बैठक को प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सरकार की प्राथमिक योजनाओं की प्रगति और विभागीय कामकाज पर भी चर्चा होने की संभावना है।

ट्विशा मौत मामले में SIT गठित

भोपाल में चर्चित ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस SIT में कुल 6 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। जांच की जिम्मेदारी ACP रजनीश कश्यप को सौंपी गई है। टीम में सब इंस्पेक्टर सुनील दुबे, वासुदेव सविता, संजय दुबे समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। पुलिस अब मामले के हर पहलू की गहन जांच करेगी।

भीषण गर्मी से तप रहा मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कई शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर में 43.2 डिग्री, ग्वालियर में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के खंडवा और नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहे। खंडवा में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि नौगांव में 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा शाजापुर, सागर, खरगोन, रायसेन, श्योपुर, नरसिंहपुर, गुना, खजुराहो, रतलाम, दतिया, दमोह और टीकमगढ़ में भी पारा 43 डिग्री के पार रहा।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें