शनिवार, 16 मई 202612:12:44 PM
Download App
Home/देश

भाजपा नेता के अपहरण-डकैती कांड का खुलासा : हनीट्रैप से रची गई थी साजिश, जंगल में बंधक बनाकर की मारपीट

admin

admin

May 16, 2026
10:45 AM
हनीट्रैप से रची गई थी साजिश, जंगल में बंधक बनाकर की मारपीट

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के साथ हुई अपहरण और डकैती की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह घटना 10 मई की बताई जा रही है, जब दीपक शर्मा भोपाल से राजगढ़ लौट रहे थे। कुरावर थाना क्षेत्र के तीज बड़ली इलाके में एक युवती ने उनसे लिफ्ट मांगी, जिसके बाद पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

जैसे ही वाहन रुका, पहले से घात लगाए बैठे 7.8 बदमाशों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। आरोपियों ने चाकू और हथियारों के बल पर उन्हें बंधक बना लिया और जंगल की ओर ले जाकर गंभीर मारपीट की।

जंगल में बंधक बनाकर लूटपाट और धमकी

जंगल में ले जाकर बदमाशों ने पीड़ित से सोने की अंगूठी, राडो घड़ी, नकदी, एटीएम कार्ड और चेकबुक लूट ली। इसके बाद आरोपियों ने दबाव बनाकर उनके बैंक खाते से पैसे भी निकलवाए और जबरन चेक पर साइन कराए। इस दौरान पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह पूरी तरह दहशत में आ गए। घटना के बाद 12 मई को दीपक शर्मा ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

सीसीटीवी और मुखबिर से मिली बड़ी सफलता

राजगढ़ एसपी अमित तोलानी के अनुसार, मामले की जांच के लिए कुरावर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम को लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सीहोर में दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 67 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, राडो घड़ी, हथियार और तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 5.97 लाख रुपये बताई गई है।

हनीट्रैप और संगठित गिरोह की साजिश का खुलासा

जांच में सामने आया है कि लिफ्ट मांगने वाली युवती भी इसी गिरोह का हिस्सा थी और पूरी वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह एक संगठित गिरोह था, जो हनीट्रैप जैसी रणनीति का इस्तेमाल कर वारदात करता था। गिरफ्तार कई आरोपियों के खिलाफ पहले से ही हत्या, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई और आगे की जांच

एसपी ने बताया कि तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर तेज कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि कानून से बच पाना संभव नहीं है, चाहे पीड़ित कोई भी हो।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें