शुक्रवार, 15 मई 202611:36:01 AM
Download App
Home/देश

सिंहस्थ 2028 को भव्य बनाने की तैयारी तेज : सीएम मोहन ने सुबह-सुबह रामघाट पर किया हाईलेवल निरीक्षण, जिम्मेदारों को किया आगाह

admin

admin

May 15, 2026
07:04 AM
सीएम मोहन ने सुबह-सुबह रामघाट पर किया हाईलेवल निरीक्षण, जिम्मेदारों को किया आगाह

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव अभी एक्शन मोड में आ गए हैं। एक ओर जहां सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर सीएम आए दिन बैठके आहूत कर रहे हैं, तो दूसरी ओर शिप्रा के तट पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी ले रहे हैं। इसी क्रम में वे गुरुवार को रामघाट पहुंचे, जहां उन्होंने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों, सड़क चैड़ीकरण और शिप्रा नदी के घाटों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

“रामघाट सबसे पवित्र स्थल, यहां होगी सबसे बड़ी परीक्षा”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरवाहिनी शिप्रा का रामघाट सबसे पवित्र स्थल माना जाता है और मुख्य स्नान यहीं होना है। ऐसे में प्रशासन हर जरूरी काम को तेजी से पूरा करने में जुटा हुआ है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सरकार की सीधी मॉनिटरिंग, हर काम पर नजर

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार लगातार इन परियोजनाओं की मॉनिटरिंग कर रही है। कोशिश यह है कि सिंहस्थ के लिए किए जा रहे विकास कार्यों का फायदा केवल मेले तक सीमित न रहे, बल्कि आने वाले वर्षों तक पूरे शहर और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मिलता रहे। उन्होंने उज्जैन को ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी बताते हुए कहा कि शहर को नई पहचान देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

जनता खुद आगे आकर तोड़ रही मकान

मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा संतोष जनता के सहयोग को लेकर जताया। उन्होंने कहा कि कई लोग स्वेच्छा से अपने मकान हटाकर सड़क चैड़ीकरण में सहयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, विभिन्न धर्मों के लोग भी धार्मिक स्थलों और देवस्थानों के व्यवस्थित विकास के समर्थन में आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे उज्जैन के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बताया।

“उज्जैन का विकास मेरा गर्व”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के मुखिया होने के नाते वे इस सहयोग भावना का अभिनंदन करते हैं, वहीं उज्जैन के विधायक होने के नाते शहर के विकास कार्यों पर उन्हें गर्व और गौरव की अनुभूति होती है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें