गवर्नर से मिले सीएम मोहन : अचानक मुलाकात से चर्चाओं का बाजार गर्म

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने लोकभवन पहुंचे। अचानक हुई इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का भी बाजार गर्म हो गया है। ऐसा इसलिए भी की राज्यपाल के नए कार्यकाल अथवा नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने का मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
हालांकि, मुख्यमंत्री की ओर से मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया गया है। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। सीएम ने सरकार के जन संकल्प अभियान को लेकर भी चर्चा की। अभियान के तहत प्रदेश में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ जनसमस्याओं से सीधे जुड़ने की कवायद की जा रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी राज्यपाल को दी।
मुलाकात को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब राज्यपाल मंगुभाई पटेल के कार्यकाल को लेकर भी चर्चा चल रही है। मंगुभाई पटेल का निर्धारित कार्यकाल 8 जुलाई को समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद वे मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
