रविवार, 27 सितंबर 202610:35:14 PM
Download App
Home/देश

सीएम यादव ने उज्जैन को दी विकास की रफ्तार : 173 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, सिंहस्थ से पहले बदलेगा स्वरूप

admin

admin

Sep 27, 2026
02:50 PM
173 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, सिंहस्थ से पहले बदलेगा  स्वरूप

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समान विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। उज्जैन प्राचीन काल से व्यापार, संस्कृति और वैभव का केंद्र रहा है। यहां के नागरिकों ने हमेशा शहर के विकास में योगदान दिया है और आज भी विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए स्वैच्छिक सहयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार को महाकाल महालोक, उज्जैन में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 173 करोड़ रुपए लागत के 15 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

सिंहस्थ से पहले बदलेगा उज्जैन का स्वरूप

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में बड़े पैमाने पर विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। महाकाल मंदिर क्षेत्र, शिप्रा नदी के घाटों और शहर की अधोसंरचना को बेहतर बनाया जा रहा है। इन कार्यों से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उज्जैन को जल्द ही मेट्रो ट्रेन की सौगात भी मिलेगी।

महाकाल क्षेत्र में पार्किंग और घाटों का विकास

कार्यक्रम में 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन और तीन कार्यों का लोकार्पण किया गया। भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में गौशाला मार्ग से शिप्रा विहार मार्ग का निर्माण, महाकाल लोक क्षेत्र में पार्किंग सुविधा का विकास, श्री महाकाल मंदिर परिसर का विकास और क्षिप्रा नदी के घाटों का जीर्णोद्धार शामिल है। इन कार्यों से महाकाल क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन और पार्किंग की व्यवस्था बेहतर होगी।

153 करोड़ से होंगे 12 विकास कार्य

नगर निगम उज्जैन के आठ प्रमुख कार्यों सहित स्मार्ट सिटी, पुलिस और पर्यटन विभाग के विभिन्न विकास कार्यों पर कुल 153.31 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उज्जैन स्मार्ट सिटी द्वारा महाकाल मंदिर के पीछे लैंडस्केपिंग का काम किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा चिंतामण जवासिया में पुलिस आवास और उन्हेल में थाना भवन का निर्माण किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा 45 नगरीय वनों का विकास भी किया जाएगा।

19.56 करोड़ के कामों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 19.56 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण किए गए तीन कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें पुलिस आवास अधोसंरचना विकास निगम द्वारा नीलगंगा और उन्हेल में बनाए गए पुलिस आवास एवं थाना भवन तथा ऊर्जा विभाग द्वारा बड़नगर में निर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र शामिल हैं। इनसे सुरक्षा व्यवस्था और बिजली आपूर्ति से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

उज्जैन को मिलेगी ई-बसों की सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा के तहत नई परिवहन सेवाएं शुरू की हैं। यात्री बसें अब एक शहर से दूसरे शहर के साथ ही एक राज्य से दूसरे राज्य तक भी संचालित होंगी। उज्जैन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए उज्जैन दर्शन के लिए 10 नई पीएम ई-बस सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इससे शहर के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें