गुरुवार, 8 अक्टूबर 202610:36:26 PM
Download App
Home/देश

राहुल-प्रियंका पर एक्शन से भड़की कांग्रेस : काला दिवस से सरकार घेरने की तैयारी, व्यापमं चौराहे से शुरू होगा विरोध मार्च

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 08, 2026
07:17 AM
काला दिवस से सरकार घेरने की तैयारी, व्यापमं चौराहे से शुरू होगा विरोध मार्च

भोपाल। विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन दिल्ली के आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसको लेकर कांग्रेस भड़क गई है। इतना ही नहीं मप्र कांग्रेस आज गुरुवार को राहुल-प्रियंका पर कार्रवाई के विरोध में ‘काला दिवस’ मना रही है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि भोपाल में कांग्रेस का मार्च व्यापमं चौराहे से निकाला जाएगा। उन्होंने इस स्थान को लेकर कहा कि यह प्रदेश में हुए बड़े घोटालों से जुड़ा रहा है, इसलिए यहां से विरोध मार्च निकालने का फैसला किया गया है। कांग्रेस नेता ने एफआईआर और दिल्ली में हुए घटनाक्रम को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के जरिए राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया है।

दिग्विजय सिंह की यात्रा को लेकर भी पलटवार

पीसी शर्मा ने दिग्विजय सिंह की यात्रा को लेकर मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले दिग्विजय सिंह के पैर छूते थे, वही अब उनकी यात्रा पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि दिग्विजय सिंह की यात्रा का विरोध करके क्या लोग चंदा चोरी का समर्थन करना चाहते हैं? पीसी शर्मा ने दिग्विजय सिंह की यात्रा को ‘सनातन यात्रा’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग इसमें शामिल होंगे।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें