गुरुवार, 8 अक्टूबर 202611:42:58 PM
Download App
Home/देश

EC के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल : खड़गे के घर लंच के बाद राजघाट रवाना हुए सांसद, राहुल के निशाने पर रहे मोदी-शाह

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 08, 2026
10:28 AM
खड़गे के घर लंच के बाद राजघाट रवाना हुए सांसद, राहुल के निशाने पर रहे मोदी-शाह

नई दिल्ली। इंडिया ब्लाॅक ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निर्वाचन कार्यालय का घेराव और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के बाद विपक्ष गुरुवार को राजघाट कूच कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर लंच करने के बाद पिक्षी सांसद बस में सवार होकर राजघाट के लिए रवाना हुए।

जानकारी के मुताबिक, सांसद राजघाट पर धरना दे सकते हैं। विपक्षी दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध जारी रखने की बात कही है।

राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

राजघाट जाते समय राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यसभा और लोकसभा के करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें लगातार दो दिनों से प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि पहले दिन सांसदों को निर्वाचन आयोग के बाहर रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इच्छा जताई, लेकिन वहां भी उन्हें रोक दिया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथियों के साथ मारपीट की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दिन उनके नेताओं के साथ मारपीट की गई। राहुल गांधी ने वोट चोरी और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर गंभीर आरोप लगाए।

खरगे बोले- हम राजघाट जा रहे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता गांधी स्मारक जा रहे हैं, जहां वे शांतिपूर्ण तरीके से धरना देंगे। उन्होंने कहा कि वहां प्रार्थना की जाएगी कि भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यह समझने की सद्बुद्धि मिले कि उनके फैसले देशहित में नहीं हैं।

पवन खेड़ा बोले- मांग पर रुख कायम

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने दावा किया कि यह केवल प्छक्प्। गठबंधन की मांग नहीं, बल्कि पूरे देश की मांग है। खेड़ा ने कहा कि गठबंधन इसी मुद्दे को लेकर सड़कों पर है और जहां भी उसे रोका जाएगा, वहां प्रदर्शन किया जाएगा।

एक दिन पहले हिरासत में लिए गए थे नेता

बता दें कि इससे पहले 7 अक्टूबर को लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओं को हिरासत में लिया था। करीब दो घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस मामले में कई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

विपक्ष के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। आने वाले घंटों में राजघाट पर प्रस्तावित धरने और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें