मैं कलाकार, मुझे चुप ही रहने दो : आलोचकों को दिलजीत दोसांझ का करारा जवाब, बोले- पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ

मुंबई। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित अपने ऑरा इंडिया टूर के पहले कॉन्सर्ट के दौरान आलोचकों को करारा जवाब दिया। अपने मैं एक कलाकार हूं वाले बयान को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने मंच से खुलकर अपनी बात रखी। साथ ही, कुछ महीने पहले दिल्ली में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनों के दौरान उनकी फिल्म सतलुज को लेकर की गई टिप्पणियों पर भी नाराजगी जाहिर की। उन पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने राजनीतिक मुद्दों से दूरी बनाए रखी और छात्र आंदोलन का समर्थन नहीं किया।
दिल्ली में कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों को संबोधित करते हुए दिलजीत ने कहा, ष्मैं आप सभी से प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक कलाकार हूं, भाई। मैं चुप हूं, तो मुझे चुप ही रहने दो। मैं आप सभी का समर्थन करता हूं। लेकिन पंजाबियों को यह मत सिखाओ कि लड़ते कैसे हैं।ष् उनके इस बयान को आंदोलन और अपनी भूमिका पर उठ रहे सवालों का सीधा जवाब माना जा रहा है।
फिल्म सतलुज पर टिप्पणी करने वालों को भी दिया जवाब
दिलजीत ने अपनी फिल्म को लेकर हुई आलोचना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ष्जिस फिल्म का आप मंच पर मजाक उड़ा रहे हैं - जसवंत सिंह खालरा की फिल्म - उस फिल्म के लिए हमने लंबे समय तक लड़ाई लड़ी है। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। अगर कोई हमसे नफरत करता है, तो कोई बात नहीं। लेकिन मैं आप सभी से प्यार करता हूं। उन्होंने दोहराया कि किसी मुद्दे के लिए संघर्ष करने के मामले में पंजाबियों को किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं है।
इंस्टाग्राम लाइव में भी आलोचकों को दिया संदेश
दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान भी अपनी आलोचनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि उनके आसपास नकारात्मकता फैलाने की कोशिश करने वालों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह समझते हैं कि कुछ लोग उन्हें परेशान और विचलित करना चाहते हैं, लेकिन वह इन बातों से ऊपर उठकर अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
