काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो : भाजपा विधायक के बयान पर मचा सियासी बवाल, रामेश्वर की सफाई पर कांग्रेस ने इंटरनेट सर्च का हवाला देकर घेरा

भोपाल। राजघानी भोपाल के करोंद स्थित भगत सिंह चैराहे पर रविवार की रात कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियागिता का आयोजन किया गया। आयोजन में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर और हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामेश्वर शर्मा ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसको लेकर वह सुर्खियों में आ गए हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामेश्वर शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत की रक्षा क्षमता का जिक्र कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मिसाइल का उदाहरण देते हुए कहा कि करोंद चैराहे पर मिसाइल लगा दो और काजी कैंप पर गिरा दो। सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ ही सेकंडों में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दे डाली।
विधायक के बयान पर बढ़ा सियासी विवाद
उन्होंने कहा कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की ओर नहीं था, बल्कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित काजी कैंप की बात कर रहे थे। विधायक के इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी भोपाल के मुस्लिम बहुल काजी कैंप इलाके को निशाना बनाकर की गई है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि त्योहारों और राजनीतिक माहौल के बीच इस तरह के बयान जानबूझकर धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए दिए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि सार्वजनिक मंचों से जनप्रतिनिधियों को बेहद जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए।
कांग्रेस ने इंटरनेट सर्च का दिया हवाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक अब्बास हाफिज ने विधायक की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंटरनेट पर इस्लामाबाद के काजी कैंप की तलाश की गई, लेकिन ऐसा कोई इलाका या मोहल्ला सामने नहीं आया। हाफिज ने कहा कि विधायक का बयान बेहद निंदनीय है और सरकार को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भोपाल के काजी कैंप जैसे इलाके का नाम लेकर दिया गया बयान सामाजिक और धार्मिक तनाव को बढ़ाने वाला है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
