सोमवार, 7 सितंबर 202611:55:04 AM
Download App
Home/देश

सागर जहरीली शराब कांड पर सियासी पारा हाई : युकां ने सरकार के खिलाफ मोर्चा, डिप्टी सीएम देवड़ा का पुतला दहन कर जवाबदेही तय करने की मांग

admin

admin

Sep 07, 2026
10:18 AM
युकां ने सरकार के खिलाफ मोर्चा, डिप्टी सीएम देवड़ा का पुतला दहन कर जवाबदेही तय करने की मांग

भोपाल । सागर जिले के बंडा तहसली में जहरीली शराब से हुई मौतों पर सियासत गरमाने लगी है। सरकार पहले दिन से विपक्ष के निशाने पर है। पार्टी के छोटे से बड़े नेता सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब शराब कांड को लेकर युवा कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यू मार्केट स्थित गेमन इंडिया परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया और सरकार से पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि जहरीली शराब के कारण कई परिवारों ने अपने लोगों को खो दिया, लेकिन सरकार की ओर से जिम्मेदारी तय करने को लेकर अब तक ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शराब से हुई मौतें केवल एक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जहरीली शराब लोगों की जिंदगी निगल रही है और सरकार को इस पूरे मामले की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जहरीली शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो और उन अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की जाए, जिनकी कथित लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी।

प्रदर्शनकारियों को सरकार ने दी चेतावनी

पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में दोषियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सागर शराब कांड को लेकर सड़क पर उतरे युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक रूप से और गरमा सकता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें