सोमवार, 7 सितंबर 202611:51:08 AM
Download App
Home/देश

27 चौके, 7 छक्के... : दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का भौकाल, 250 रनों से सजाई यादगार पारी, कई कीर्तिमान किए अपने नाम

admin

admin

Sep 07, 2026
10:07 AM
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का भौकाल, 250 रनों से सजाई यादगार पारी, कई कीर्तिमान किए अपने नाम

चेन्नई। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेट रिकॉर्ड की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया। दक्षिण जोन के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन ईशान ने दोहरा शतक ठोंक दिया है। हालांकि वे 250 रनों की विस्फोटक पारी खेले के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। ईशान ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 301 गेंदों का सामना कर 250 रन बनाए।

ईशान की इस ऐतिहासिक पारी में 27 चौके और सात छक्के शामिल रहे। उनकी बल्लेबाजी ने ईस्ट जोन को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ईशान अरुण लाल और सबा करीम के बाद ईस्ट जोन की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड भी किया अपने नाम

वहीं ईशान ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम था। साहा ने 2012 के फाइनल में 170 रन बनाए थे। ईशान अब दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 200 या उससे अधिक रन बनाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

इतना ही नहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर भी ईशान ने नया कीर्तिमान बनाया। उन्होंने दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। कार्तिक ने 2010 के फाइनल में दक्षिण जोन की ओर से 183 रन बनाए थे। ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान भी बन गए हैं।

कुशाग्र के साथ 230 रनों की साझेदारी?

ईशान किशन ने कुमार कुशाग्र के साथ पांचवें विकेट क ेलिए 230 रनों की शानदार साझेदारी की। कुशाग्र ने भी शतक जमाते हुए 132 गेंदों में 101 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चैके और पांच छक्के शामिल रहे। ईस्ट जोन के लिए शिखर मोहन ने 85, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन बनाए। टी-ब्रेक तक ईस्ट जोन ने छह विकेट खोकर 626 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था।

ईशान की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उनका यह प्रदर्शन ईस्ट जोन के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें