सोमवार, 7 सितंबर 202612:58:18 PM
Download App
Home/विदेश

निवेश की नई उड़ान भरेगा मप्र : सीएम मोहन ने दुबई में गिनाई प्रदेश की उपलब्धियां, बोले - स्थानीय क्षमता को निवेश और रोजगार में बदलना लक्ष्य

admin

admin

Sep 07, 2026
10:31 AM
सीएम मोहन ने दुबई में गिनाई प्रदेश की उपलब्धियां, बोले - स्थानीय क्षमता को निवेश और रोजगार में बदलना लक्ष्य

भोपाल। मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी मकसद से प्रदेश के मुखिया डाॅ. मोहन यादव यूएई के दौरे पर पहुंचे हैं। दुबई यात्रा के पहले उन्होंने सीएम ने मीडिया बात करते हुए दावा किया की प्रदेश में उद्योग, निवेश और रोजगार के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। सरकार का लक्ष्य राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों की स्थानीय क्षमता को पहचानकर उसे औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसरों में बदलना है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार को सुगम बनाने के लिए गए सुधारों को मध्यप्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। राज्य में कई पुराने काननू समाप्त कर दिए गए हैं और 25 से अधिक नीतियां लागू की गई है। इन सुधारों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और बड़ें उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया तेज हुई है।

एक करोड़ दस लाख लोगों को एमएसएमई क्षेत्र में रोजगार

मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की बड़ी भूमिका है। इस क्षेत्र में एक करोड़ दस लाख से अधिक लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादन और निर्यात दोनों क्षेत्रों में मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2026-27 में प्रदेश से 76 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात हुआ है।

एआई, ड्रोन और रक्षा उद्योग पर विशेष नजर

भविष्य की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा, ड्रोन, सूचना प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है। रीवा, इंदौर और उज्जैन में तीन नए सूचना प्रौद्योगिकी पार्क विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान नगरी विकसित करने की योजना पर भी काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि औद्योगिक विकास केवल भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि जिलों तक पहुंचे। क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन के माध्यम से स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं को उद्योगों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भूमि, बिजली और पानी को बताया बड़ी ताकत

डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की पर्याप्त भूमि, बिजली और जल संसाधनों को निवेश की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरित ऊर्जा का विस्तार हो रहा है और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बेहतर सड़क, रेल और हवाई संपर्क भी निवेश को बढ़ावा दे रहा है।

भोपाल और इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चार नए हवाई अड्डों को विकसित करने की तैयारी है। इससे प्रदेश की वैश्विक संपर्क क्षमता और मजबूत होगी।

महाकाल लोक से पर्यटन को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक निवेश के साथ पर्यटन को भी रोजगार का बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। प्रदेश में इस वर्ष करीब 14 करोड़ बाहरी पर्यटकों के आने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटन से होटल, परिवहन, खान-पान, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के कारोबार को भी गति मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है-मध्यप्रदेश की क्षमता को निवेश में, निवेश को उत्पादन में और उत्पादन को रोजगार में बदलना।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें