Download App

Latest News

टी20 विश्व कपः : 226 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखरी ओमान की बल्लेबाजी, श्रीलंका ने 105 रन से रौंदाबजट सत्र से पहले कांग्रेस अक्रामक : जीतू ने सीएम को लेटर लिख 3 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग, लिस्ट में इनका है नामएचएएल का शानदार वित्तीय प्रदर्शन : तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़ा, 1,866.66 करोड़ का हुआ शुद्ध मुनाफाघूसखोर पंडत विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माता को लगाई जमकर लताड़, क्या कहा जानें जनगणनाः भोपाल में एक मई से चलेगा अभियान : कलेक्टर ने तैयार की 16 अफसरों की टीम, पोर्टल-मोबाइल ऐप से डेटा करेंगे एकत्रित

कैप्टन अमरिंदर सिंहः : FEMA उल्लंघन मामले में ईडी ने पंजाब के पूर्व सीएम को थामाया नोटिस, कांग्रेस ने ली चुटकी

FEMA उल्लंघन मामले में ईडी ने पंजाब के पूर्व सीएम को थामाया नोटिस, कांग्रेस ने ली चुटकी
a

admin

Feb 12, 202603:27 PM

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने समन जारी किया है। फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) उल्लंघन मामले में उनके बेटे रणिंदर सिंह को भी नोटिस भेजा गया है। इसके बाद कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कैप्टन की तरफ से भाजपा में पोजीशन और पंजाब में पार्टी की समझ पर सवाल उठाए थे, जिसके कारण उन्हें समन जारी किया गया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को जालंधर ऑफिस में ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला 2016 का है, जब अमरिंदर सिंह कांग्रेस में थे। ईडी ने 23 अक्टूबर 2020 को उनके बेटे को भी जालंधर ऑफिस में बुलाया था। पिता-पुत्र पर स्विस बैंक अकाउंट समेत कुछ-कुछ विदेशी संपत्तियों के लाभार्थी होने का आरोप है।

उनके बेटे रणिंदर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कानून का पालन करने वाले नागरिक होने के नाते, हम हर जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे। हमें कानून के राज पर पूरा भरोसा है और हमें भरोसा है कि सच और न्याय की जीत होगी।

इसके बाद, जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, जब वह (कैप्टन अमरिंदर सिंह) मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब और किसानों के हितों के लिए खड़े हुए थे, तो कथित तौर पर उन्हें रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया था। फिर उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया। अब उनके साथ जैसा बर्ताव किया जा रहा है, यह किसी भी पंजाबी नेता के लिए एक चेतावनी जैसा है, जो ऐसा कदम उठाने के बारे में सोच रहे हों।

परगट सिंह ने पंजाब की सत्ताधारी पार्टी आप पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी भी इसी तरह के पैटर्न पर काम करती दिखती है। एजेंसियों का इस्तेमाल करना और अपने ही विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना, जिसमें कई मामले लॉजिकल नतीजे तक नहीं पहुंच पाते, जबकि विरोध करने वाली आवाजों को या तो चुप करा दिया जाता है या साइडलाइन कर दिया जाता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder