सोमवार, 7 सितंबर 202610:58:07 AM
Download App
Home/देश

मप्र में यात्री परिवहन को आधुनिक बनाने बड़ा कदम : इंदौर में 11-12 सितंबर को विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत का लगेगा जमावड़ा, सीएम भी रहेंगे मौजूद

admin

admin

Sep 07, 2026
06:43 AM
इंदौर में 11-12 सितंबर को विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत का लगेगा जमावड़ा, सीएम भी रहेंगे मौजूद

भोपाल। मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यात्री परिवहन को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार 11 और 12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम इंदौर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयाजित होगा, जिसमें उद्योग जगत की हस्तियां शामिल होंगी। समिट मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना पर केंद्रित होगी। समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव करेंगे।

परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर होगा मंथन

समिट में प्रदेश की मौजूदा यात्री परिवहन व्यवस्था की समीक्षा के साथ उसे अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। इसमें निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, परिवहन विशेषज्ञ और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करने के साथ परिवहन व्यवस्था में मौजूद चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर भी विचार रखेंगे। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, परिवहन सेवाओं के डिजिटलीकरण और संचालन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर भी मंथन होगा।

यात्रियों की सुरक्षा और पर्यावरण पर खास जोर

समिट में यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देने के उपायों पर भी विशेषज्ञ अपने सुझाव देंगे।

सरकार का जोर ऐसी परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर है, जो यात्रियों के लिए सुविधाजनक होने के साथ-साथ सुरक्षित और प्रदूषण रहित भी हो। तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

निवेश और नवाचार से रोजगार के अवसर

यात्री परिवहन क्षेत्र में नवाचार और निवेश को बढ़ावा देने से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावनाओं पर भी समिट में विचार किया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन को अधिक सक्षम बनाने के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने और नई तकनीकों को अपनाने के लिए संभावित रास्तों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें