शुक्रवार, 20 नवंबर 202608:48:07 PM
Download App
Home/देश

भोपाल पुलिस की फिर खुली पोल : तलैया थाने से फरार हुआ विदेशी नागरिक, भिखारियों से गाड़ी चमकबाने मे व्यस्त रहे साहब!

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 20, 2026
11:14 AM
तलैया थाने से फरार हुआ विदेशी नागरिक, भिखारियों से गाड़ी चमकबाने मे व्यस्त रहे साहब!

भोपाल। राजधानी भोपाल के तलैया थाने से एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। पासपोर्ट से जुड़े मामले में हिरासत में रखे गए एक विदेशी नागरिक ने सुरक्षा व्यवस्था का धता बताते हु बंदीगृह से फरार हो गया है। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस समय विदेशी नागरिक थाने से फरार हुआ, उस समय थाने के बाहर एक एएसआई थाने के बार बाहर भिखारियों से गाड़ी धुलवा रहे थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर हिरासत में रखे गए विदेशी नागरिक की निगरानी में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? क्या बंदीगृह की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे? क्या संबंधित पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी के प्रति लापरवाह थे?

जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का इंतजार

विदेशी नागरिक के फरार होने और सहायक उपनिरीक्षक का दृश्य सामने आने के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंदीगृह से फरार होने की घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी और फरार विदेशी नागरिक को पकड़ने के लिए पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं। फिलहाल इस घटना ने तलैया थाने की सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें