बंगाल चुनाव के बीच एक्टिव हुई ईडी : पूर्व शिक्षा मंत्री चटर्जी के घर दी दबिश, एसएससी स्कैसे जुड़े मामले में एक्शन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बीच प्रवर्तन निदेशालय का भी एक्शन जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ईडी ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर रेड की। एजेसी द्वारा यह कार्रवाई एसएससी स्कैम से जुड़े मामले में पार्थ चटणी के दक्षिण कोलकाता के नाकतला स्थित उनके आवास और प्रसन्न कुमार रॉय के कार्यालय पर पर की गई।
शनिवार सुबह भारी केंद्रीय बलों के साथ ईडी की टीम नाकतला पहुंची। जानकारी के मुताबिक ईडी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के साथ एसएससी सहायक शिक्षकों की नियुक्ति, एसएससी ग्रुप सी और डी कर्मचारियों से जुड़े भर्ती घोटालों की जांच कर रही है। बता दें कि इन मामलों में तत्कालीन शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी भी आरोपी हैं।
ईडी ने पार्थ को कई बार बुलाया था पूछताछ के लिए
बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद ईडी ने पार्थ चटर्जी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन आरोप है कि वह हर बार बीमारी का हवाला देकर पेश होने से बचते रहे। सूत्रों के मुताबिक, इसी वजह से इस बार ईडी की टीम खुद उनके घर पहुंची है ताकि सीधे उनसे पूछताछ की जा सके। बताया जा रहा है कि पार्थ चटर्जी ने ईडी से पहले ही कहा था कि वह बीमार हैं और जरूरत पड़ने पर वीडियो कॉल के जरिए या घर पर ही पूछताछ की जा सकती है।
इसी बीच, ईडी की एक अन्य टीम ने न्यू टाउन में प्रसन्ना रॉय के दफ्तर पर भी छापा मारा। प्रसन्ना रॉय इस भर्ती घोटाले में श्मिडलमैनश् के रूप में आरोपी हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे ईडी की टीम उनके ऑफिस पहुंची।
शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल जा चुके हैं चटजी
पार्थ चटर्जी को जुलाई 2022 में इस बहुचर्चित एसएससी शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित भूमिका के चलते गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दिन ईडी ने उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से करीब 20 करोड़ रुपए बरामद किए थे। अर्पिता मुखर्जी को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उन्हें 2024 में जमानत मिल गई थी।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
