मंगलवार, 14 अप्रैल 202608:45:36 PM
Download App
Home/देश

मप्र में इश्क की अंधी कहानी का खौफनाक अंत : मंदसौर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की क्रूर हत्या, इतने में भी नहीं पसीजा कातिलों का दिल....

admin

admin

Apr 14, 2026
10:30 AM
मंदसौर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की क्रूर हत्या, इतने में भी नहीं पसीजा कातिलों का दिल....

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसोर जिले में इश्क की अंधी कहानी का खौफनाक अंत देखने को मिला है। भानपुरा के दूधाखेड़ी गांव में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। हत्या भी इतनी क्रूर थी कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति को मारा। फिर सब्बल और तलवार से शव के टुकड़े किए। इतना ही नहीं कातिलों ने शव के टुकड़ों को जलाया, लेकिन नहीं जला तो जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर टुकड़ों को गाड़ दिया।

मृतक की पहचान धनराज नाथ (39) के रूप में हुई, जो दुधाखेड़ी का रहने वाला था। पत्नी का नाम धापू बाई है। वहीं मुख्य आरोपी का नाम पंकज चैधरी (40) है। धापू-पंकज ने मिलकर मर्डर किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक धनराज नाथ योगी की पत्नी का पिछले पांच वर्षों से गांव के ही रहने वाले पंकज चैधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह अवैध संबंध ही धनराज की मौत का कारण बना। आरोप है कि 10 अप्रैल को मुख्य आरोपी पंकज चैधरी, धनराज को गाड़ी में बैठाकर ले गया और फिर उसकी पत्नी को भी साथ ले लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

खून के बदले खूनः साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश

हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे जला दिया। जब अवशेष (हड्डियां) जलने से बच गए, तो उन्हें खेत में गहरे गड्ढे में दफना दिया गया ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, अपराधियों के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटी के गंभीर आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

इस जघन्य हत्याकांड के बाद से इलाके में भारी आक्रोश है। मृतक की बेटी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, घटना के विरोध में ग्रामीण दोपहर से लेकर देर रात तक गरोठ-भानपुरा रोड पर चक्काजाम कर प्रदर्शन करते रहे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें