बुधवार, 25 नवंबर 202601:55:42 PM
Download App
Home/देश

टेस्ट क्रिकेट के शीर्ष पर कायम हैरी ब्रूक : आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का भी जलवा, गिल-यशस्वी ने लगाई लंबी छलांग

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 25, 2026
10:14 AM
आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का भी जलवा, गिल-यशस्वी ने लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली। आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। बुधवार को जारी हुई नई रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने लंबी छलांग लगाकर बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची में जगह मजबूत की है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन स्थान की छलांग लगाकर गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को भी शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है।

हैरी ब्रूक ने शतक जड़कर भारतीय बॉलर्स को किया पस्त, इतनी पारियों में ही  ठोकी 9 टेस्ट सेंचुरी - India TV Hindi

बल्लेबाजी में हैरी ब्रूक का दबदबा बरकरार

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक पहले स्थान पर कायम हैं, जबकि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड एक स्थान फिसलकर चैथे और स्टीव स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक स्थान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल किया है। वहीं, कप्तान शुभमन गिल को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र दो स्थान नीचे खिसककर आठवें स्थान पर आ गए हैं।

यशस्वी जायसवाल की टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने रैंकिंग में सबसे प्रभावशाली छलांग लगाने वाले खिलाड़ियों में जगह बनाई है। उन्होंने पांच स्थान की छलांग लगाकर नौवां स्थान हासिल किया है। अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह दो स्थान फिसलकर दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के रयान रिकेल्टन ने 10 स्थान की छलांग लगाकर 16वां स्थान हासिल किया है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 13 स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Ind vs Eng 4th Test - Jasprit Bumrah to miss fourth Test against England  for 'personal reasons' | Cricinfo

बुमराह की रफ्तार, गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर पहुंचे

गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले स्थान पर कायम हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह ने तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड के ओली रॉबिनसन दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी दो-दो स्थान नीचे खिसककर क्रमशः चैथे और पांचवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।

सिमरोन हार्मर सातवें, स्कॉट बौलेंड आठवें, पैट कमिंस नौवें और जोश हेजलवुड दसवें स्थान पर हैं। ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की शानदार छलांग ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की मजबूत मौजूदगी को एक बार फिर रेखांकित किया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें