शुक्रवार, 12 जून 202607:32:51 PM
Download App
Home/देश

Jaspal Rana का निधन : शोक में डूबा भारतीय खेल जगत, एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट थे, इंटरनेशनल शूटर मनु भाकर के कोच रहे थे

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 12, 2026
05:00 AM
शोक में डूबा भारतीय खेल जगत, एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट थे, इंटरनेशनल शूटर मनु भाकर के कोच रहे थे

नई दिल्ली। भारत के प्रसिद्ध निशानेबाजी कोच और पूर्व एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता Jaspal Rana के निधन की खबर सामने आने के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, म्यूनिख में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप से भारत लौटने के दौरान उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके बाद दिल्ली पहुंचते ही उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनका निधन हो गया, लेकिन संबंधित खेल संस्थाओं और परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस खबर ने भारतीय शूटिंग समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Petrol-Diesel के नए नियम : जानिए रोजाना कितना ईंधन मिलेगा, क्यों इन उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंप से नहीं मिलेगा ईंधन


भारतीय शूटिंग को बड़ी क्षति

जसपाल राणा ने न केवल एक खिलाड़ी के रूप में, बल्कि कोच के रूप में भी भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। तीन दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने देश के लिए एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में कई पदक जीते और भारत के सबसे सफल पिस्टल निशानेबाजों में अपनी पहचान बनाई।

कोचिंग में भी शानदार योगदान

खिलाड़ी जीवन के बाद उन्होंने कोच के रूप में भारतीय शूटिंग को मजबूत आधार दिया। विशेष रूप से जूनियर पिस्टल प्रोग्राम और राष्ट्रीय कोचिंग व्यवस्था में उनकी भूमिका बेहद अहम रही। उनकी देखरेख में कई प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया।

भारतीय खेल जगत में उन्हें एक ऐसे मार्गदर्शक के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने न केवल पदक दिलाए, बल्कि एक पूरी पीढ़ी को निशानेबाजी की दिशा दी।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें