मंगलवार, 14 अप्रैल 202608:48:57 PM
Download App
Home/देश

विधायक की बेटी की करतूत : बेकसूर युवक की बीच सड़क पर की बेदम पिटाई, कानून को भी दिखाया ठेंगा

admin

admin

Apr 14, 2026
06:37 AM
बेकसूर युवक की बीच सड़क पर की बेदम पिटाई, कानून को भी दिखाया ठेंगा

सागर। सागर की सड़कों पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सत्ता के घमंड में चूर देवरी विधानसभा से विधायक भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी ने कानून को खुलेआम ठेंगा दिखा दिया। प्रियंका पटेरिया ने एक आम युवक को बैंक से बुलाकर बीच सड़क जूतों से पीटा है। वायरल वीडियो ने पूरे इलाके में गुस्से की आग भड़का दी है, और सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सत्ता अब डर का दूसरा नाम बन चुकी है?

बैंक से बुलाकर युवक राजेश शर्मा को निशाना बनाया। सरेआम हमला इस घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया। जिस तरह से बीच सड़क युवक की पिटाई की गई, उसने मानवता को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं- क्या न्याय होगा या सत्ता फिर भारी पड़ेगी?

प्रियंका ने गाली गलौज कर मारे जूते

बताया जा रहा है कि बाहर सफेद रंग की स्कार्पियो में प्रियंका पटेरिया बैठी थी। जैसे ही युवक बैंक से बाहर निकला, प्रियंका ने उससे गाली-गलौज की और फिर जूता उतारकर मारपीट की। पीड़ित ने जब पूछा कि उसकी गलती क्या तो प्रियंका बोली कि ‘तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो।’

पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप

यह पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सामने आया है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत गौरझामर थाने में दी है। हालांकि, पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है। पुलिस ने मिले शिकायत आवेदन पर जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि मामला प्रभावशाली परिवार से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई में देरी की जा रही है।

विधायक के भाई के साथ रहता है पीड़ित

बता दें, कि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया भाजपा से जुड़े हुए नेता हैं और विधायक के सगे भाई हैं। दोनों परिवारों में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। जबकि पीड़ित राजेश शर्मा विधायक के भाई के साथ रहता है। आशंका है कि से कोई विवाद पैदा हुआ होगा, जिसके बाद यह पूरा विवाद खड़ा हुआ।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें