सोमवार, 22 जून 202606:57:45 PM
Download App
Home/देश

...नहीं चलो पर हमारी बनाई सड़क पर : चर्चा में कैलाश विजयवर्गीय का बयान, सरकारी योजनाओं को लेकर भी बोले मंत्री

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 22, 2026
09:49 AM
चर्चा में कैलाश विजयवर्गीय का बयान, सरकारी योजनाओं को लेकर भी बोले मंत्री

इंदौर। अपने बयानों को सुर्खियों में रहने वोले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। दरअसल उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां यह सड़क बनाई जा रही है, उस मोहल्ले में हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोग रहते हैं।

हालांकि कई मुस्लिम कार्यकर्ता उनसे कहते हैं कि वे भाजपा को वोट नहीं देते। इस पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो फिर वे उस सड़क पर भी न चलें, जो सरकार बनवा रही है, और उनके घर पहुंच रही लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना का लाभ भी न लें। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं करती।

भाजपा सबके लिए करती है काम

मंत्री विजय विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती है। सरकार और संगठन की यही नीति है कि हर व्यक्ति तक विकास पहुंचे, चाहे उसने किसी भी दल को वोट दिया हो। उन्होंने कहा कि यदि लोग भाजपा को वोट देंगे तो पार्टी और अधिक समर्पण के साथ काम करेगी, लेकिन यदि वोट नहीं भी देंगे तो भी विकास कार्य रुकेंगे नहीं और जनता की सेवा जारी रहेगी।

चंदन नगर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ

मंत्री विजयवर्गीय ने चंदन नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 में करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इसके अलावा उन्होंने शहर में पेयजल आपूर्ति करने वाले नगर निगम के टैंकर चालकों का सम्मान किया। वहीं विधानसभा क्रमांक-1 की सभी आंगनवाड़ियों में सांसद निधि से बोरिंग कराने और फर्नीचर उपलब्ध कराने के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक बच्ची का जन्मदिन मनाकर उसे शुभकामनाएं भी दीं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें