मंगलवार, 17 नवंबर 202606:46:17 PM
Download App
Home/देश

डेस्टिनेशन कैबिनेट पर सियासत : कुणाल चैधरी ने कर्ज, क्राइम और करप्शन को लेकर सरकार पर किया वार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 17, 2026
11:18 AM
कुणाल चैधरी ने कर्ज, क्राइम और करप्शन को लेकर सरकार पर किया वार

भोपाल। मप्र सरकार बुधवार को मंदसौर जिले के गांधीसागर में डेस्टिेनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित करने जा रही है। सीएम मोहन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में द्योग और ऊर्जा, किसान कल्याण, औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय विकास से जुड़े प्रस्तावों मुहर लग सकती है। हालांकि इस बैठक को लेकर सूबे की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस नेता कुणाल चैधरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार कर्ज लेकर चला रही है और जनता के जरूरी मुद्दों को छोड़कर दिखावे और प्रचार-प्रसार पर खर्च कर रही है। उन्होंने कर्ज, सरकारी खर्च और किसानों तथा गरीबों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

20 हजार करोड़ से 6 लाख करोड़ तक पहुंचा कर्ज!

कुणाल चैधरी ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्ष 2003 में मध्यप्रदेश पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो अब लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार लगातार कर्ज क्यों ले रही है और इस राशि का इस्तेमाल किन कामों में किया जा रहा है? कांग्रेस नेता ने सरकार से कर्ज को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है, ताकि प्रदेश की जनता के सामने आर्थिक स्थिति की पूरी जानकारी आ सके।

हवाई जहाज और डेस्टिनेशन कैबिनेट पर खर्च को लेकर सवाल

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार कभी हवाई जहाज खरीदने तो कभी डेस्टिनेशन कैबिनेट जैसी गतिविधियों पर खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबों की पेंशन, किसानों की खाद और पानी जैसे बुनियादी मुद्दे आज भी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रही है।

सरकार को बताया- कर्ज, क्राइम, करप्शन और प्रचार की सरकार

कांग्रेस नेता ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उसे कर्ज, क्राइम, करप्शन और प्रचार-प्रसार की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के बुनियादी सवालों का जवाब देना चाहिए। प्रदेश की आर्थिक स्थिति और बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार को पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें