बुधवार, 29 अप्रैल 202612:22:41 PM
Download App
Home/देश

काशी विश्वनाथ धाम मे पीएम मोदी ने की विशेष पूजा, : हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए रवाना

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Apr 29, 2026
05:45 AM
हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए रवाना

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कशी विश्वनाथ मंदिर मे विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी तय कार्यक्रम के तहत मंदिर पहुंचे, जहां करीब 30 मिनट तक उन्होंने बाबा विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग के समक्ष पूजा की।

मंदिर परिसर में उनके पहुंचते ही वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी, पुजारियों ने डमरू वादन और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और गर्भगृह में पहुंचकर षोडशोपचार विधि से भगवान शिव की पूजा की। इस दौरान उन्होंने गंगाजल, दूध, हल्दी जल और अक्षत से अभिषेक किया तथा मंदार माला अर्पित की। पूजा के अंत में उन्होंने पंचदीप से आरती कर प्रदक्षिणा भी की।

पूजन के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वे हरदोई के लिए रवाना हो गए, जहां वे 594 किलोमीटर लंबे Ganga Expressway का उद्घाटन करेंगे।

रोड शो मे किया लोगो का अभिवादन

इससे पहले पीएम मोदी बरेका (BLW) से काशी विश्वनाथ मंदिर तक करीब 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और चौक सहित प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और फूलों की वर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया।

वाराणसी आगमन के पहले दिन भी प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत देखने को मिला था। गंगा घाटों पर विशेष आयोजन हुए, जहां बंगाली महिला कार्यकर्ताओं ने शंखनाद कर उनका अभिनंदन किया।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें