सोमवार, 27 अप्रैल 202612:40:58 PM
Download App
Home/देश

बंगाल के चुनावी रण में मोदी : बैरकपुर की रैली में टीएमसी पर किया तीखा प्रहार, बोले- 4 मई के बाद फिर आऊंगा बंगाल

admin

admin

Apr 27, 2026
09:19 AM
बैरकपुर की रैली में टीएमसी पर किया तीखा प्रहार, बोले- 4 मई के बाद फिर आऊंगा बंगाल

बैरकपुर। पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी और 4 अप्रैल को नजीते जाएंगे। दूसरे चरण की सीटों पर मतदान से पहले राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता अपने-अपने उम्मीदवार के लिए जमकर पसीना बहा रहे है। इसी क्रम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैरकपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां राज्य की राजनीति, विकास और आगामी चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। टीएमसी सरकार पर पर तीखा हमला बोला।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस “मां, माटी, मानुष” के नारे के साथ सरकार बनी थी, उसे अब भुला दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और किसानों के मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इस चुनाव में बंगाल के भविष्य के साथ-साथ पूर्वी भारत के विकास की दिशा भी तय होगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की सेवा करना और इसे चुनौतियों से निकालना केवल उनका सौभाग्य ही नहीं, बल्कि उनका कर्तव्य भी है और वे इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे।

लोगों को उत्साह गहराई से कर रहा प्रभावित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में जहां-जहां वे गए, वहां लोगों का उत्साह और अपनापन उन्हें गहराई से प्रभावित कर रहा है। 4 मई के चुनाव परिणामों के बाद भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें फिर से बंगाल आने का अवसर मिलेगा। यहां के लोग उनके लिए परिवार जैसे हैं और उनके बीच आकर उन्हें सुकून मिलता है।

स्वतंत्रता संग्राम का महत्वूपर्ण केन्द्र रही बैरकपुर की धरती

पीएम मोदी ने अपने भाषण में ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि बैरकपुर की धरती 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण केंद्र रही है और आज भी यह भूमि परिवर्तन की नई ऊर्जा को प्रेरित कर रही है। जब भारत समृद्ध था, तब अंग, बंग और कलिंग जैसे क्षेत्र उसकी शक्ति का आधार थे और आज देश को विकसित बनाने के लिए इन क्षेत्रों का मजबूत होना जरूरी है।

रैलियों के दौरान देखने को मिला अभूतपूर्व प्रेम

प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजनीति में आने के बाद से उन्होंने लगातार देशभर में यात्रा की है और हर परिस्थिति में कार्यकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है। वे न समय देखते हैं और न मौसम, बल्कि केवल जनता की सेवा को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने बताया कि हाल की रैलियों के दौरान उन्हें जनता का अभूतपूर्व प्रेम और समर्थन देखने को मिला, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया है। उन्होंने एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक महिला समर्थक उनसे मिलने के लिए बैरिकेड्स पार करने की कोशिश कर रही थी, जो उनके लिए भावनात्मक क्षण था।

बंगाल की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की सेवा करना, उसे सुरक्षित रखना और जिन चुनौतियों का वह सामना कर रहा है, उनसे उसकी रक्षा करना यह मेरी जिम्मेदारी भी है। मेरा कर्तव्य भी है और मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। यह वही बंगाल है, यही प्रेसिडेंसी क्षेत्र है, जिसने जनसंघ को उसकी राजनीतिक नींव प्रदान की। बंगाल ने ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को संसद के लिए चुना और उनकी प्रेरणा ही भाजपा का संकल्प बन गई। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर हमने डॉ. मुखर्जी के संकल्पों में से एक को पूरा किया है।

पश्चिम बंगाल का चुनाव भारत का भाग्य बदलने का चुनाव

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का यह चुनाव भारत के संपूर्ण पूर्वी क्षेत्र का भाग्य बदलने का चुनाव है। टीएमसी के पास बंगाल के भविष्य का रोड मैप नहीं है। यहां टीएमसी के सिंडिकेट की फैक्ट्रियों का विस्तार हो रहा है। यह है टीएमसी का महा जंगलराज है। टीएमसी को हराना ही होगा। भाजपा यहां जनता जनार्दन का राज लाएगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें