सोमवार, 9 नवंबर 202603:51:47 PM
Download App
Home/देश

भोपाल में छठ पर्व की तैयारियां तेज : घाटों का मुआयना करने पहुंचे मंत्री सारंग, जिम्मेदारों को समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 09, 2026
11:04 AM
घाटों का मुआयना करने पहुंचे मंत्री सारंग, जिम्मेदारों को समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश

भोपाल। उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक छठ पर्व को लेकर राजधानी भोपाल में तैयारियां तेज हो गई है। चार दिनों तक चलने वाले इस सूर्य उपासना पर्व की रौनक शहर के प्रमुख घाटों और काॅलोनियों में देखने को मिलेगी। जगह-जगह पारंपरिक पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नरेला क्षेत्र में होने वाले आयोजनों को लेकर मंत्री विश्वास सारंग मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने सोमवार को छठ घाटों का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से छठ महापर्व का आयोजन पूरी श्रद्धा, भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा।

मंत्री सारंग ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्वच्छता, जल व्यवस्था, प्रकाश और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कहीं भी टूट-फूट या मरम्मत की आवश्यकता हो तो उसे तत्काल पूरा कराया जाए। साथ ही घाटों पर स्वच्छ जल की उपलब्धता और समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

भोपाल में भी बड़े स्तर पर होने लगा छठ पूजन

मंत्री सारंग ने कहा कि अब भोपाल में भी छठ पूजा बड़े स्तर पर आयोजित होने लगी है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर में अनेक घाटों का निर्माण कराया गया है। छठी मैया और सूर्य भगवान का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो, यही हम सबकी कामना है। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी गंभीरता से की जा रही हैं।

रात में रोशनी और महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मंत्री ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान रात्रि में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी और बिजली की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित वस्त्र परिवर्तन कक्ष बनाने और सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री सारंग ने कहा कि उनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं इस महापर्व में शामिल होती हैं। इसलिए उनकी सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें