शुक्रवार, 30 अक्टूबर 202610:07:07 AM
Download App
Home/देश

केन्द्रीय मंत्री शिवराज को मातृ शोक : मां काशीबाई का 76 साल की उम्र में निधन, गृह ग्राम होगा अंतिम संस्कार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 30, 2026
06:20 AM
मां काशीबाई का 76 साल की उम्र में निधन, गृह ग्राम होगा अंतिम संस्कार

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान के परिवार से दुख खबर सामने आई है। शिवराज की दूसरी मां काशीबाई का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को 76 साल की उम्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें सांस संबंधी बीमारी के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

साकेत नगर में होंगे अंतिम दर्शन

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय काशीबाई का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के 9-बी, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर ले जाया जाएगा। यहां दोपहर 3 बजे पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शिवराज की जैविक मां का बचपन में ही हो गया था निधन

शिवराज सिंह चैहान के पारिवारिक जीवन से जुड़ी एक खास बात यह है कि काशीबाई उनकी जैविक मां नहीं, बल्कि सौतेली मां थीं। शिवराज की जन्मदात्री मां का नाम स्वर्गीय सुंदरबाई चैहान था। उनका निधन उस समय हो गया था, जब शिवराज सिंह चैहान बचपन में थे। इसके बाद उनके पिता प्रेम सिंह चैहान ने दूसरा विवाह किया था। काशीबाई इसी विवाह के बाद परिवार का हिस्सा बनीं और उन्होंने परिवार को संभाला।

परिवार में हैं चार भाई-बहन

पारिवारिक जानकारी के मुताबिक, सुंदरबाई से शिवराज सिंह चैहान के अलावा नरेंद्र सिंह, रोहित सिंह और बेटी शशि का जन्म हुआ था। वहीं, काशीबाई से एक पुत्र वरुण हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें