सावधान! गर्मियों में भूलकर भी ना खाए ये सब्जियां : वरना अस्पताल के काटने पड़ेंगे चक्कर

दिल्ली: देश में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जगह-जगह दिख रहा है। राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C से ऊपर पहुंच गया है। तो वही मध्यप्रदेश में लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। कई राज्यों में 19 अप्रैल से 31 मई के बीच तापमान और बढ़ने की संभावना है। इसी को लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें गर्मी से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहने और दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है।
बढ़ती गर्मी के साथ सेहत को लेकर चिंता भी बढ़ जाती है। सही खान-पान से अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरुरी होता है। हमारे शरीर में 50 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक पानी होता है, इसलिए शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए बार- बार पानी पीते रहें।
लिक्विड डाइट से शरीर को रखें हाइड्रेट
तेज गर्मी से बचाव रखते हुए संतुलित डाइट होना बहुत जरुरी है। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए डॉक्टर अपने आहार में लिक्विड डाइट लेने की सलाह देते है। खाने में फल और पानी वाली सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही दही, छाछ और नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थ शरीर को अंदर से ठंडा रखने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होते हैं।
मौसमी फल और हल्का भोजन करें
गर्मियों में मौसमी फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें। तरबूज, खीरा और ककड़ी न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि पानी की कमी को भी तेजी से पूरा करते हैं। इसके अलावा अपने भोजन में सलाद और दालों को शामिल करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसी के साथ ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और जंक फूड जैसे खाने से बचना चाहिए।
गर्मियों में इन सब्जियों को कहें ‘ना’
गर्मियों में हल्का, ठंडक देने वाला और पानी से भरपूर भोजन चुनना जरूरी है। कुछ सब्जियां शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा करती हैं, जिससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। गर्मियों में अदरक और लहसुन का ज्यादा सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। इनके तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे पेट में जलन और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है इसी के साथ हरी मिर्च, पालक, सरसों के साग, अरबी, गाजर और मूली जैसी सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। गर्मियों में पाचन शक्ति कमजोर रहती है, जिससे इन्हें खाने के बाद सुस्ती और पेट भारी लग सकता है, इसलिए इनकी जगह लौकी, तोरई जैसी ठंडी तासीर वाली सब्जियां बेहतर मानी जाती हैं।
अभिलाषा कनाडे
खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।
