सोमवार, 14 सितंबर 202604:39:52 AM
Download App
Home/देश

मेधावी विद्यार्थियों को मोहन सरकार की बड़ी सौगात, : 16 सितंबर को 7,500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी, योजना में अब तक 246 करोड़ रुपए खर्च

admin

admin

Sep 13, 2026
10:23 AM
16 सितंबर को 7,500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी, योजना में अब तक 246 करोड़ रुपए खर्च

भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए 16 सितंबर का दिन खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,500 से अधिक विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उनकी उच्च शिक्षा की राह आसान बनाना है। ई-स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज आने-जाने में भी सुविधा मिलेगी।

12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को लाभ

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जाता है। इसके लिए विद्यार्थी का कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करना और अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करना जरूरी है।

योजना का लाभ स्कूल शिक्षा तथा जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थियों को दिया जाता है। खास बात यह है कि इसमें किसी एक संकाय तक योजना सीमित नहीं है, बल्कि सभी संकायों के पात्र विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।

7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को 16 सितंबर को ई-स्कूटी का लाभ मिलेगा। सरकार का मानना है कि यह सुविधा विद्यार्थियों के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने का माध्यम भी बनेगी।

ई-स्कूटी मिलने से दूर-दराज के क्षेत्रों से उच्च शिक्षा के लिए आने वाले विद्यार्थियों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे नियमित रूप से कॉलेज पहुंचने और पढ़ाई जारी रखने में भी मदद मिलेगी।

अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश के 23 हजार से अधिक पात्र विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर सरकार करीब 246 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

मेहनत को प्रोत्साहन, उच्च शिक्षा को बढ़ावा

प्रदेश सरकार का कहना है कि योजना का मकसद विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना है। शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा। साथ ही, उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा मिलने से उनकी पढ़ाई जारी रखने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना को सरकार मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन और शिक्षा के क्षेत्र में अवसर बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में आगे बढ़ा रही है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें