सोमवार, 14 सितंबर 202605:51:10 AM
Download App
Home/देश

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची खुशियों की रकम, : मोहन यादव ने भेजी 40वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पंहुचे 1,835 करोड़

admin

admin

Sep 13, 2026
12:26 PM
मोहन यादव ने भेजी 40वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पंहुचे 1,835 करोड़

आगर-मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा से प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी कर दी। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। नियमित आर्थिक सहायता की यह राशि महिलाओं के लिए घरेलू जरूरतों के साथ आर्थिक निर्णयों में भागीदारी बढ़ाने का जरिया बन रही है। सरकार का दावा है कि योजना के लगातार संचालन से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए रविवार का दिन आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 40वीं किस्त की राशि अंतरित की गई। आगर-मालवा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक क्लिक के जरिए प्रदेशभर की बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले को विकास कार्यों की भी बड़ी सौगात दी। करीब 254 करोड़ रुपये की लागत वाले 50 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।

1.25 करोड़ से अधिक बहनों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री ने योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में सितंबर की नियमित किस्त के रूप में 1,500 रुपये अंतरित किए। राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से महिलाओं को आर्थिक जरूरतों के लिए तत्काल सहायता उपलब्ध हुई। योजना के लगातार क्रियान्वयन से प्रदेश की बड़ी संख्या में महिलाएं इससे जुड़ी हुई हैं।

40 किस्तों से लगातार जारी है आर्थिक मदद

योजना के अंतर्गत अब तक 40 किस्तों का नियमित रूप से अंतरण किया जा चुका है। सरकार का कहना है कि लगातार मिल रही आर्थिक सहायता से महिलाओं की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। लाड़ली बहना योजना को महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल किया गया है।

आगर-मालवा को 50 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक दिवसीय आगर-मालवा प्रवास के दौरान जिले के विकास को भी गति देने वाले कई कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने 225.95 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले 33 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 28.14 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 17 विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें