शनिवार, 13 जून 202608:38:36 AM
Download App
Home/देश

नवाचार और कौशल के दम पर आगे बढ़ रहे युवा, : पीएम मोदी ने युवाओं के लिए गिनाई उपलधियां, कहा- खुल रहे विकास के नए द्वार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 13, 2026
06:01 AM
पीएम मोदी ने युवाओं के लिए गिनाई उपलधियां, कहा- खुल रहे विकास के नए द्वार

नई दिल्ली। देश के विकास में युवाओं की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि केंद्र एनडीए सरकार पिछले कुछ वर्षों में युवाओं को नई संभावनाएं उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप आज बड़ी संख्या में युवा नवाचार, उद्यमिता, तकनीक और कौशल आधारित क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऐसा वातावरण तैयार किया गया है, जहां वे अपने विचारों को व्यवसाय और सफल परियोजनाओं में बदल सकें। डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग और कौशल विकास कार्यक्रमों ने भी युवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्टार्टअप संस्कृति से बढ़ रहा आत्मविश्वास

पीएम ने बताया कि देश में स्टार्टअप और नवाचार की संस्कृति तेजी से विकसित हुई है। अब छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी नए विचारों के साथ आगे आ रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। तकनीक, विनिर्माण, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में युवाओं द्वारा शुरू किए गए कई उद्यम सफलता की नई कहानियां लिख रहे हैं।

पीएम का मानना है कि बेहतर डिजिटल सुविधाओं और वित्तीय समावेशन के कारण युवाओं के लिए व्यवसाय शुरू करना पहले की तुलना में अधिक आसान हुआ है। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और वे रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञान, तकनीक और खेलों में बढ़ रही भागीदारी

पीएम ने आगे लिखा कि अपने अपने भारतीय युवा विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान, सेमीकंडक्टर, ड्रोन तकनीक और आधुनिक विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। नई तकनीकों को अपनाने और अनुसंधान में रुचि बढ़ने से देश को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिल रही है।

खेल जगत में भी युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों ने कई उपलब्धियां हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। खेल सुविधाओं के विस्तार, बेहतर प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को मिल रहे समर्थन से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान

देश के युवा आज केवल भविष्य की उम्मीद नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहे हैं। शिक्षा, कौशल, तकनीक और खेल के क्षेत्र में मिल रहे अवसर उन्हें अपनी क्षमता साबित करने का मंच दे रहे हैं। यही युवा ऊर्जा आने वाले वर्षों में भारत के विकास और वैश्विक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें