मंगलवार, 3 नवंबर 202611:27:25 AM
Download App
Home/देश

भोपाल में बेकाबू कार ने बाईक को मारी टक्कर : तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में पति-पत्नी और दामाद शामिल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 03, 2026
10:04 AM
तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में पति-पत्नी और दामाद शामिल

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक बेकाबू कार ने बाईक को टक्कर मार दी है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और दामाद शामिल है। सूचना मिलते ही सुखी सेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पति-पत्नी और दामाद की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वहीं कार को जब्त कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विदिशा से कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, मृतक परिवार विदिशा जिले में आयोजित एक रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीनों बाइक से भोपाल स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

कार में सवार थे पांच लोग, हादसे के बाद हुए फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के समय कार में करीब पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद कार सवार लोगों ने रुककर घायलों की मदद करने के बजाय मौके से भागने का रास्ता चुना। बताया जा रहा है कि आरोपी कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें