लौह पुरुष की 151वीं जयंती आज : पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को किया नमन, 4000 करोड़ की दी सौगात

केवड़िया। आज शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पीएम मोदी एकता नगर पहुंचे। जहां से उन्होंने राज्य को 4000 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने सीवेज व जल उपचार संयंत्र, नर्मदा घाट का उन्नयन, आईआरसीटीसी होटल, वर्षावन और इको-ट्रेल सहित पर्यटन व बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने एकता नगर में श्रेन फॉरेस्टश् परियोजना का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण कर इसकी प्रमुख विशेषताओं का जायजा लिया।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरदार पटेल को किया याद
इससे पहले, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए सरकार पटेल को याद किया। उन्होंने लिखा, अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।
भारत पर्व की झलकियां साझा कर मनाया विविधता और एकता का उत्सव
एक अन्य पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें केवड़िया में आयोजित सांस्कृतिक विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता पर आधारित श्भारत पर्वश् की झलकियां दिखाई गईं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, अद्भुत भारत की विविध परंपराएं और संस्कृतियां। केवड़िया में भारत पर्व, जिसका उद्घाटन कल हुआ, हमारी एकता और जीवंतता का जश्न मनाता है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
