शनिवार, 13 जून 202608:38:26 AM
Download App
Home/देश

अब फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक की बढ़ी मुश्किलें, : सुबह-सुबह पुलिस-केन्द्रीय बलों की टीम ने दबिश, सीआईडी ने भी किया तबल

admin

admin

Jun 13, 2026
04:46 AM
सुबह-सुबह पुलिस-केन्द्रीय बलों की टीम ने दबिश, सीआईडी ने भी किया तबल

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की परेशानियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा के कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच के बीच शनिवार सुबह उनके कालीघाट स्थित आवास पर पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम पहुंच गई। हालांकि कुछ समय तक कार्रवाई करने के बाद सुरक्षा बल और पुलिसकर्मी वहां से लौट गए।

जानकारी के अनुसार, शालबानी पुलिस थाने के अधिकारियों के नेतृत्व में यह टीम अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक सुमित रॉय की तलाश में उनके आवास पहुंची थी। पुलिस के साथ केंद्रीय बलों के जवान भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने परिसर के भीतर तलाशी अभियान चलाया और कई हिस्सों की जांच की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया था।

अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस पहुंचने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ समय वहां बिताया और स्थिति की जानकारी लेने के बाद वापस लौट गईं।

फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीआईडी जांच तेज

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में राज्य सीआईडी जांच तेज कर चुकी है। गुरुवार को सीआईडी अधिकारियों ने भवानी भवन में अभिषेक बनर्जी से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। जांच एजेंसी के सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के दौरान कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाए। साथ ही बातचीत के दौरान कई बार अभिषेक बनर्जी नाराज भी दिखाई दिए।

सीआईडी के सामने कल होना होगा पेश

सीआईडी ने मामले की आगे की जांच के लिए अभिषेक बनर्जी को 14 जून को दोपहर 12 बजे फिर से पेश होने का निर्देश दिया है। इस समन पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक ने आरोप लगाया था कि उनकी पूछताछ से जुड़ी गोपनीय जानकारी मीडिया में लीक की जा रही है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने की बात भी कही थी।

घोटालों में ईडी का भी एक्शन तेज

उधर, राज्य में चल रही विभिन्न जांचों के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में ईडी अधिकारियों ने तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के दक्षिणेश्वर स्थित आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भर्ती घोटाले की जांच के तहत की गई है।

राज्य की राजनीति में इन घटनाओं ने एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

----------

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें