शनिवार, 5 सितंबर 202610:31:28 AM
Download App
Home/देश

मप्र के कैदियों को मिली सजा में एक महीने राहत : जन्माष्टमी पर सीएम मोहन ने दी बड़ी राहत, बंदियों से की यह अपील

admin

admin

Sep 05, 2026
07:25 AM
जन्माष्टमी पर सीएम मोहन ने दी बड़ी राहत, बंदियों से की यह अपील

भोपाल। राजधानी की सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी का पर्व इस बार खास अंदाज में मनाया गया। जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेल परिसर में नंद के घर आंनद भयो, जय कन्हैया लाल की, जैसे भक्ति गीतों की गूंज से पूरा भक्तिय हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस पल के साक्षी बने। उनहोंने ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया और पालने में विराजमान कान्हा को झूला झुलाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कैदियों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए।

सीएम ने जहां राज्य के सभी कैदियों की सजा में एक महीने की विशेष छूट देने का ऐलान किया। वहीं उन्होंने घोषणा की कि सरकार उन गरीब कैदियों का जुर्माना भरेगी जो इसे भरने में असमर्थ हैं और जिन्हें जरूरत है, उन्हें कानूनी सलाह भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि जेल का उद्देश्य केवल सजा देना नहीं है, बल्कि बंदियों में सुधार लाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना भी है। मुख्यमंत्री ने बंदियों से अपनी गलतियों से सीख लेकर बेहतर जीवन शुरू करने की अपील की।

बेहतर काम करने वाले जेलकर्मी सम्मानित

कार्यक्रम में विभिन्न जेलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रहरियों, कर्मचारियों और अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। जेल विभाग के डीजी डॉ. वरुण कपूर ने विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डीजी जेल की ओर से मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

50 कैदी जुर्माना भरकर हुए रिहा

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ बंदी सजा पूरी होने के बावजूद जुर्माना जमा नहीं कर पाने के कारण जेल में थे। ऐसे मामलों में सरकार ने जुर्माना जमा कराकर 50 कैदियों को रिहा कराया। जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। महिला बंदियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें